Utkarshsanchar

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में घरघोड़ा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवती के मुताबिक, उसकी पहचान आरोपी से Snapchat के जरिए हुई थी. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उससे 4.50 लाख रुपये भी लिए. बाद में शादी से इनकार करने पर युवती ने पुलिस से शिकायत की.

Exit mobile version