Utkarshsanchar

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश की चतुर्थ काउंसलिंग की चयन सूची जारी

सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक लेना होगा प्रवेश

गरियाबंद, 27 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग में प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची विभागीय वेबसाइट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर प्रदर्शित की गई है। चयनित विद्यार्थियों को संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में 30 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश लेना होगा।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री लोकेश्वर पटेल ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इनमें कक्षा आठवीं में प्रथम श्रेणी 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होने की अंकसूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।

प्रवेश की पात्रता पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। जारी निर्देशों के अनुसार, विद्यार्थी को आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश लेना होगा। चयनित विद्यालय में किसी भी प्रकार का संस्था परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version