छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: 29 विधायक सस्पेंड, अफीम मुद्दे पर स्थगन का प्रस्ताव खारिज
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बस्तर में धान खरीदी का मुद्दा गरमा गया. हंगामा कर रहे 29 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है. कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने आरोप लगाया कि 32 हजार से अधिक आदिवासी किसानों से धान नहीं खरीदा गया. खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया.
