छत्तीसगढ़

ईरान-इजराइल युद्ध का असर MP तक! गैस सिलेंडर सप्लाई ठप्प, होटल-रेस्टोरेंट से लेकर शादियों तक मचा हड़कंप

Gas Cylinder Shortage in MP: ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है, जहां पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप्प बताई जा रही है. इसका सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे खाने-पीने के कारोबार पर पड़ रहा है. भोपाल में अगले 20 दिनों में एक हजार से ज्यादा शादियां तय हैं, ऐसे में गैस की कमी ने टेंशन और बढ़ा दी है. चाय-समोसे और नाश्ते की दुकानों के दुकानदारों का कहना है कि उनके पास सिर्फ एक-दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है. अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो कई छोटे व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ सकती हैं.