25 साल पहले बिना शक्कर के बना दिया था रसगुल्ला, आज डायबिटीज वालों का फेवरेट, डॉक्टर भी नहीं करते मना!
Sugar Free Rasgulla: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास पिलखा गांव में बनने वाला खजूर गुड़ का रसगुल्ला इन दिनों काफी चर्चा में है. यह मिठाई बिना चीनी के पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार की जाती है, जिससे इसका स्वाद और भी खास बन जाता है. नारायण नंदी पिछले कई वर्षों से इस अनोखी मिठाई को बनाकर लोगों के बीच पहचान बना चुके हैं. इसकी डिमांड अब स्थानीय स्तर से निकलकर बड़े शहरों तक पहुंच गई है. अगर आप कुछ अलग और हेल्दी मिठाई चखना चाहते हैं, तो यह रसगुल्ला जरूर ट्राय करने लायक है.
