Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम ने मारी पलटी, 48 घंटे तक राहत, फिर बढ़ेगा तापमान; तेज आंधी-गरज का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. 21 मार्च को तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अगले 48 घंटों बाद तापमान में 3-5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.
