छत्तीसगढ़

3 तालाब और कई बिजनेस, इस युवा किसान की कमाई कर देगी हैरान, सालाना 6 लाख की आमदनी

Machli Palan: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल ग्राम पल्ली के युवा किसान पाकलू मरकाम ने सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर अपनी जिंदगी बदल दी. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से तालाब निर्माण कर उन्होंने मछली पालन की शुरुआत की और आज समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर सालाना लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं. उनकी सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है.