छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की बदलती तस्वीर! पेड़ों की छांव में चौपाल लगाती पुलिस, भरोसे की नींव रख रहा ‘चलित थाना’
Bijapur News: बीजापुर के एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि हम जन संवाद और चलित थाना के माध्यम से गांव-गांव तक जा रहे हैं. पिछले 20 वर्षों से गांववालों से जो संबंध टूटा हुआ था, जब नक्सलवाद चरम पर था, गांववालों से जो संपर्क जो टूटा हुआ था, हम उसे फिर से स्थापित कर रहे हैं.
