बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट. 1 किमी एरिया सील, चिकन-अंडे की बिक्री पर रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है. 1 किमी क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम जांच के लिए पहुंचेगी. अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है.
