छत्तीसगढ़

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिनों तक आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला है और तापमान में 1-2°C की गिरावट दर्ज हुई है. अगले 4 दिनों तक कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की संभावना है. 5 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है. रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ बारिश और 37°C के आसपास तापमान रहने का अनुमान है.