छत्तीसगढ़

दुर्ग में स्वाइन फीवर का कहर, 300 सुअरों की मौत, 150 को मारकर फैलाव पर रोक की कोशिश

Durg News: दुर्ग जिले के नारधा-मुढपार स्थित एक फार्म हाउस में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के कारण 300 सुअरों की मौत हो गई. संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने 150 अन्य सुअरों को इंजेक्शन देकर मार दिया और सभी को सावधानीपूर्वक दफना दिया.