छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में सनसनी, पत्नी की डांट की वजह से पति ने की आत्महत्या, हैरान कर देने वाली घटना

अंबिकापुर के बोगरू गांव में एक युवक ने पत्नी से डांट खाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि काम से देर रात घर पहुंचे पर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी मच गई और मामला इतना बिगड़ गया कि युवक ने चूहा मारने वाली दवा खा ली..