छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर होती है इस सब्जी की खेती, गर्मी में सेहत का खजाना, खासियत जान रह जाएंगे हैरान
छत्तीसगढ़ में रोप भाजी की खेती बड़े पैमाने पर होती है. रोपा भाजी को उगाने की विधि अन्य सब्जियों से अलग और बेहद सरल होती है. रोपा भाजी लगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी की सही तैयारी जरूरी होती है.इसके लिए हल्की दोमट मिट्टी को उपयुक्त माना जाता है. खेत या क्यारी को अच्छी तरह जोतकर भुरभुरी बना लिया जाता है, जिससे पौधों की जड़ें आसानी से फैल सकें.इसके बाद उसमें गोबर की खाद मिलाई जाती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधों को पर्याप्त पोषण मिलता है.
