छत्तीसगढ़

गौशाला बनाने की मांग, गायों को कलेक्ट्रेट लाकर प्रदर्शन, देखें Video

रिपोर्ट- प्रशांत, मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में गौ सेवकों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. 20 से अधिक गायों को कलेक्ट्रेट लाकर प्रदर्शन किया. इस दौरान गायों को जबरदस्ती कलेक्ट्रेट में प्रवेश कराने की कोशिश की गई. गौ सेवकों की पुलिसकर्मियों से झूमा-झटकी हुई. उनकी अधिकारियों से भी बहस हुई. गायों को कलेक्ट्रेट के पास बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं. गौशाला निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है.