नदी से निकलती रोजी-रोटी… फिर भी अंधेरे में जी रहे मांझी डेरा के लोग, मेहनत बहुत लेकिन सुविधाएं नदारद
Bilaspur News: बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा स्थित मांझी डेरा में करीब 35 परिवार मछली पकड़कर जीवन यापन कर रहे हैं. गांव में सड़क, पक्का मकान और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. महिलाएं और बच्चे बाजार में मछली बेचकर परिवार का खर्च चलाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ आज भी पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है.
