छत्तीसगढ़

Chhatisgrah Video: रायपुर एयरपोर्ट पर 30 फीट ऊंची सीलिंग गिरी, कर्मचारी की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

Chhatisgrah Airport Accident Video: छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. रिपेयरिंग के दौरान 30 फीट ऊंची फॉल्स सीलिंग टूटने से एक कर्मचारी की सीधे नीचे गिरकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह कर्मचारी एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर काफी ऊंचाई पर सीलिंग की मरम्मत का काम कर रहा था, तभी अचानक छत का एक हिस्सा भरभरा कर टूट गया. वह बेकाबू होकर फर्श पर आ गिरा. इस दिल दहला देने वाली घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट परिसर में भारी हड़कंप मच गया. प्राथमिक तौर पर इसे सुरक्षा मानकों (Safety Norms) की घोर अनदेखी और बड़ी लापरवाही माना जा रहा है, क्योंकि इतनी ऊंचाई पर काम करने के बावजूद संभवतः कर्मचारी के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी हार्नेस) मौजूद नहीं थे. मेंटेनेंस के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.