मछली पालन करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, अब मछली बीज पर मिलेगा 50% तक अनुदान
बिलासपुर में मानसून के साथ मछली बीज उत्पादन शुरू होने जा रहा है. किसानों को रोहू, कतला और मृगल के बीज पर 50% तक अनुदान मिलेगा. जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह से बीज वितरण शुरू होगा. मत्स्य विभाग की इस योजना से मछली पालन करने वाले किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा.
