छत्तीसगढ़

खरीफ सीजन से पहले जरूर कराएं मिट्टी परीक्षण, खेत के किस हिस्से से लेना चाहिए नमूना और क्या हैं जरूरी नियम?

खरीफ फसल की बेहतर पैदावार के लिए मिट्टी परीक्षण बेहद जरूरी है. इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की सही जानकारी मिलती है और उर्वरकों का संतुलित उपयोग किया जा सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार खेत के अलग-अलग हिस्सों से मिट्टी का नमूना लेकर जांच करानी चाहिए. मृदा परीक्षण से उत्पादन बढ़ता है, लागत घटती है और खेती अधिक लाभदायक बनती है.