5 हजार के लालच में बेच दिए बैंक खाते, साइबर ठगों ने खड़ी कर दी ‘मनी लॉन्ड्रिंग फैक्ट्री’; दुर्ग से 15 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि देशभर से ठगी गई रकम म्यूल बैंक खातों के जरिए दुर्ग-भिलाई में ट्रांसफर की जा रही थी. आरोपी कमीशन के लालच में खाते उपलब्ध कराते थे. पुलिस ने पासबुक, एटीएम कार्ड और डिजिटल उपकरण जब्त कर नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है.
