छत्तीसगढ़

राहुल गांधी सिखाएंगे चुनावी जीत का मंत्र, छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए रायपुर में 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. 21 से 30 जून तक रायपुर के अभनपुर में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी कर इसमें शामिल होने के निर्देश दिए हैं. राहुल गांधी के भी शिविर में शामिल होने की सहमति मिलने से कार्यक्रम का महत्व बढ़ गया है.