सिर्फ 10 रुपये के भजिए और तगड़ी कमाई! बारिश में चमक उठता है इस ठेले का कारोबार
Aloo Bhajiya Business: बालोद जिले के अंगारी गांव के प्रभु राम सिन्हा पिछले 30 वर्षों से साप्ताहिक बाजारों में गरमा-गरम नाश्ता बेच रहे हैं. बारिश में उनके आलू भजिया की सबसे ज्यादा मांग रहती है. 10 रुपये में 4 पीस भजिया बेचने वाले प्रभु राम सप्ताह में 5 दिन बाजार लगाकर रोज करीब 3 हजार रुपये की शुद्ध कमाई करते हैं. आज इस कारोबार में उनका पूरा परिवार साथ दे रहा है.
