छत्तीसगढ़

पहले भैंसों को चुराया, फिर बेचने के लिए लगाया तिकड़म, लेकिन एक गलती से सीधे पहुंचे जेल!

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा जिले में भैंस चोरी के एक हैरान करने वाले मामले का खुलासा हुआ है, जहां शातिर चोरों की एक बड़ी गलती उन्हें सीधे सलाखों के पीछे ले गई. आरोपियों ने चोरी की गई 10 भैंसों को बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और खरीदार तलाशने के उद्देश्य से उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो अकलतरा पुलिस के लिए सबसे अहम डिजिटल सबूत साबित हुआ.