छत्तीसगढ़ में जेल के अंदर कैदी की अनोखी शादी, जिस युवती ने भेजा था जेल; अब उसी के साथ लिए 7 फेरे
Jagdalpur Jail Marriage: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जेल में एक ऐसी शादी हुई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. जिस लड़के पर युवती ने शादी का झांसा देने और शारिरिक शोषण का आरोप लगाया था, जब वह लड़का जेल के अंदर चला गया और कैदी बन गया, तो उसी से शादी की है. बताया जा रहा है कि दोनों पहले से ही एक-दूसरे से प्रेम करते थे और कोर्ट के फैसले के बाद दोनों की शादी हुई है.
