भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मॉर्फ्ड CD केस की सुनवाई पर लगी रोक
Bhupesh Baghel Morphed CD Case: मॉर्फ्ड CD केस में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत देते हुए सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया, जबकि डिटेल्ड ऑर्डर का इंतजार है.
