छत्तीसगढ़

आतंकी हमले में पिता भूपेंद्र की चली गई जान, दादी के पास रह गया मासूम बेटा, अब भी देख रहा राह

Bhupendra Bhaina Death Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो गरीब मजदूरों की मौत हो गई. इनकी पहचान भूपेंद्र भैना और दीपक रात्रे के रूप में हुई है. भूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ कुछ महीने पहले ही काम की तलाश में जम्मू-कश्मीर गए थे और उन्हें पैसे कमान की आस थी, लेकिन अब उनकी मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया है.