छत्तीसगढ़

बड़े काम की फ्लोरीकल्चर हब योजना! किसानों की बढ़ेगी इनकम, 40% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Floriculture Hub Scheme: ‘फ्लोरीकल्चर हब’ योजना के तहत फूलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर निर्धारित इकाई लागत के आधार पर 35 से 40 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी. इसका मकसद किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी करना है.