छत्तीसगढ़

‘सस्ते में सोना ले लो’, नकली सोने को असली बताकर किया खेल; पैसे लेकर तुरंत हुए रफूचक्कर

Jagdalpur News: गोल्ड की कीमत लगातार आसमान छू रही है. अगर आपका खरीदा हुआ सोना नकली निकल जाए, तो क्या होगा. अगर आपके घर में कम रकम लेकर सोना देने वाले आ रहे हैं, तो बिल्कुल अलर्ट हो जाइए. क्योंकि आप को कम रुपए में असली सोना नहीं, बल्कि कॉपर में सोना पलिश कर नकली सोना देकर रफूचक्कर हो जाएंगे. जी हां, एक ऐसा ही मामला बस्तर जिले के नगरनार थाने में दर्ज हुआ है. पीड़ित को असली सोना बताकर उससे ठगी कर दो आरोपी फरार हो गए. बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.