छत्तीसगढ़ में 92 गांवों में पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा, शहीदों के नाम पर होंगे स्कूल और चौराहे, जानें डिटेल
15 August 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बस्तर के 92 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा. इनमें बीजापुर के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 गांव शामिल हैं. इसके साथ ही बस्तर संभाग के 500 से ज्यादा स्कूलों और प्रमुख चौराहों का नाम शहीदों के नाम पर रखने की योजना है.
