छत्तीसगढ़

जमानत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा, छत्तीसगढ़ चीफ जस्टिस की फोटो के साथ किया अनुष्ठान, जानें मामला

बिलासपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार को जमानत दिलाने के लिए कथित तौर पर तंत्र-मंत्र का सहारा लिया. सीपत थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव के श्मशान घाट में चार लोग अनुष्ठान करते मिले. पुलिस ने मौके से मछली, नींबू, सिंदूर और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा समेत तीन लोगों की तस्वीरें बरामद कीं.