Chhattisgarhi Kahani Geet: थकान मिटाने और मनोरंजन का जरिया, बस्तर की महिलाएं रोपाई के समय गाती हैं ‘कहानी गीत’, जानें क्या है इसमें खास
Chhattisgarhi Kahani Geet: बस्तर के गांवों में धान की रोपाई के दौरान महिलाएं थकान कम करने और मनोरंजन के लिए पारंपरिक ‘कहनी गीत’ गाती हैं. ये गीत मौखिक परंपरा से सीखे जाते हैं और इनमें पौराणिक कथाएं, देवी-देवताओं व राजा-रानी की कहानियां होती हैं, जो हल्बी भाषा में गाई जाती हैं.
