प्रसव के बाद तेज दर्द, शिकायत पर बताया गैस, अब 25 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला, जिला अस्पताल पर आरोप
जिला अस्पताल में प्रसव के बाद पेट में तेज दर्द की शिकायत को कथित तौर पर गैस बताकर सामान्य दवाइयां देने और तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी देने का मामला सामने आया है. घर पहुंचने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई. जिसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाए हैं. बार-बार शिकायत करने के बावजूद उसकी गंभीरता से जांच नहीं की गई.
