प्रिंसिपल की कुर्सी का 6 शिक्षकों में बंटवारा! छत्तीसगढ़ के स्कूल में जारी हुआ अनोखा आदेश; जानें मामला
Khairagarh News: खैरागढ़ का एक स्कूल हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में चलता है. इसके प्रिंसिपल ने एक हैरानी भरा आदेश जारी किया है. प्रिंसिपल ने 6 शिक्षकों को अलग-अलग दिन प्रभारी प्रिंसिपल बनाया. आदेश को यह कहते हुए निरस्त कर दिया गया कि नियमित प्रिंसिपल के रहते हुए किसी भी शिक्षक को प्रभारी प्रिंसिपल नहीं बनाया जा सकता है.
