छत्तीसगढ़

अरे गजब! आगे तेंदुआ और पीछे सुरंग में चली छुक-छुक ट्रेन; लोको पायलट का दिल जीतने वाला काम

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला है, जब भनवारटंक टनल में एक तेंदुआ घुस गया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ ट्रेन के आगे-आगे चल रहा है और ट्रेन उसके पीछे-पीछे चल रही है. तेंदुए को देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने कुछ देर के लिए ट्रेन की स्पीड भी कम की थी. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन न्यूज 18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *