छत्तीसगढ़ में MBBS काउंसलिंग में फर्जीवाड़ा, छात्रों के दो राज्यों के डोमिसाइल से एडमिशन पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में MBBS दाखिले की काउंसलिंग के दौरान कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों के पास दो अलग-अलग राज्यों के डोमिसाइल हैं और उन्होंने इन्हीं के आधार पर छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड के स्टेट कोटे में MBBS सीट हासिल की. कुछ मामलों में जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी सवाल उठे हैं.
