‘मेरा सिभू कहां है?’… बाहर निकलते ही युवती ने पूछा वो सवाल, जिसका जवाब किसी के पास नहीं था
Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में घुंघुटा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से केरल से घूमने आए युवक-युवती बह गए. गांव के शमसुद्दीन खान अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी लेकर दौड़े और सात बार कोशिश के बाद युवती को बाहर निकाल लिया. हालांकि युवक का शव बाद में बरामद हुआ.
