Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: ग्रहों की चाल से बदलेंगे इन राशियों के सितारे, जानें अपना दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुद्ध और चंद्रमा एक साथ कन्या राशि में। बुद्ध स्वगृही है और चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में है, जो सूर्य का नक्षत्र होता है। सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा बुद्ध के घर में विराजमान हैं। शुक्र तुला राशि में, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि का गोचर है। सूर्य और बुद्ध की मित्रता है। सूर्य जहाँ एक तेजी लाते हैं और बहुत बड़े मतलब पोषक तत्व लाते हैं, पोषण के सबसे बड़े देवता सूर्य हैं और बुद्ध के सबसे बड़े देवता बुद्ध हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन इस समय सूर्य और बुद्ध के साथ भी मिलता है। सूर्य बुद्ध के एक साथ ना होने के बावजूद भी सवा दो दिन के लिए यह बन रहा है। कन्या राशि में बन रहा है, रिसर्च के लिए, स्कॉलर्स के लिए, किसी भी चीज़ की फाइंडिंग के लिए, किसी केस को सॉल्व करने का यह दिन कहा जाएगा।
राशिफल-
मेष राशि: शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। ज्ञानार्जन करेंगे, गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान उत्तम रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: विद्यार्थियों के लिए अद्भुत दिन। लिखने-पढ़ने के लिए कुछ, कुछ भी सीखने के लिए बहुत अच्छा दिन। वाणिज्य के लिए, अर्थशास्त्र के लिए और सीए इत्यादि की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अद्भुत दिन या शुरू करना चाहते हैं तो आप शुरू करें। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी होगी। घर में कुछ उत्सव होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा और मां का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी, पराक्रम रंग लाएगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि: धनार्जन होगा, कुटुम्बों में वृद्धि होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि: बहुत ही आकर्षण में रहेंगे इस समय और लोगों को भी आकर्षित करेंगे, आप भी आकर्षित होंगे, ज्ञानवान समझे जाएंगे, बुद्धिमान समझे जाएंगे, समाज में आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि: खर्च की अधिकता थोड़ा मन को परेशान करेगी और कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए थोड़ा निर्णयात्मक से बचिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अगर हो तो, प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है, उठा-पटक चल रहा है, लेकिन अच्छा होगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत है, बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि: भाग्य साथ देगा और आपकी स्थिति दिनानुदिन अच्छी हो रही है। एक बहुत अच्छी स्थिति में आप आ रहे हैं। यात्रा का योग भी बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा भी लेंगे और ज्ञानार्जन भी करेंगे। प्रेम-संतान-व्यापार बहुत अच्छा है हर मामले में।
कुंभ राशि: चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं थोड़ा बच के पार करिए। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि: शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। रंगीनियत बनी रहेगी और बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे, छुट्टी महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
