छत्तीसगढ़

बस्तर की वो परंपरा जहां खेल का सामान बन जाता है देव, नयाखानी के बाद होती गेड़ी देव पूजा

Bastar gedi dev ritual: बस्तर अपनी अनूठी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है. नई फसल आने के बाद यहां नयाखानी पर्व मनाया जाता है, जिसके बाद बस्तर जिले के घाटकवाली में गेड़ी देव नामक एक विशेष रस्म निभाई जाती है. यह रस्म गांव की सुख-शांति, समृद्धि और लोगों को बीमारियों से दूर रखने के लिए मनाई जाती है.