छत्तीसगढ़

ई-रिक्शा ने बदली गृहिणी गंगा साहू की जिंदगी, अब खुद कमा रहीं पैसा और परिवार को दे रहीं आर्थिक मजबूती

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग की ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ का लाभ मिलने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है. योजना के तहत ई-रिक्शा मिलने से गंगा साहू को स्वरोजगार का अवसर मिला और अब वे ई-रिक्शा चलाकर नियमित आमदनी अर्जित कर रही हैं. उनके लिए यह योजना रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने का जरिया बनी है.