छत्तीसगढ़ में भारी जलभराव और ट्रैक धंसने के कारण कई ट्रेनें रद्द, निकलने से पहले जानिए डिटेल
Train Cancelled list Due to Train: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और जलभराव के कारण रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ है. कुछ जगह ट्रैक धंसने से 26 सितंबर को अंतागढ़-रायपुर, रायपुर-अंतागढ़, अंतागढ़-दुर्ग और ताड़ोकी-रायपुर रूट की ट्रेनों का परिचालन रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया है.
