छत्तीसगढ़

बालोद के किसान ने खेत में बनवाया शहीद स्मारक, 18 वीर जवानों की प्रतिमा हुई स्थापित, ये है सपना

Balod Farmer Martyr Statues Field: छत्तीसगढ़ में बालोद के देवगहन गांव के युवा किसान लोकेंद्र साहू का शहीदों के प्रति विशेष लगाव उन्हें एक अनूठी पहल के लिए प्रेरित कर रहा है. देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सम्मान में उन्होंने अपने खेत में सड़क किनारे 18 शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करवाई हैं. इन प्रतिमाओं को तैयार कराने में उन्होंने अपनी ओर से करीब 10 लाख रुपये खर्च किए हैं.