छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बनेगी LJP की नई इकाई, प्रदेश में BJP को सपोर्ट के सवाल पर चिराग का चौंकाने वाला जवाब!

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रायपुर पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ में पार्टी की राज्य इकाई गठित करने, संगठन विस्तार और आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और कांग्रेस के बयानों पर भी अपनी राय रखी.