छत्तीसगढ़

शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित होने पर अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, बिलासपुर में कैंडल मार्च निकालकर की बड़ी मांग

CG Sikshak Bharti Protest: बिलासपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित होने पर अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. हाईकोर्ट के आदेश के बाद आरक्षण विवाद के चलते सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित हुई है. अभ्यर्थियों ने भर्ती में देरी, आर्थिक परेशानी और भविष्य को लेकर चिंता जताई.