Chhattisgarh News: सहायक शिक्षक भर्ती में दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मौका, 2292 पदों के लिए विज्ञापन जारी, ऐसे करें आवेदन
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 को लेकर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन करते हुए नया विज्ञापन जारी किया है. इसके तहत ब्लाइंड (B), डेफ (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा.
