Bus Fare Hike: लोगों पर महंगाई की मार, छत्तीसगढ़ में बसों का सफर हुआ महंगा, देखें किराए की नई लिस्ट
Chhattisgarh Bus Price Hike: छत्तीसगढ़ में बसों के किराए में बढ़ोतरी हुई है. अब इससे आम यात्रियों का बजट बिगड़ना बिल्कुल तय है. परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के आधार पर साधारण बसों का किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.75 रुपए कर दिया गया है. अब रोज बसों से यात्रा करने वाले लोगों को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. कॉलेज और स्कूल बसों से जाने वाले बच्चों पर भी इसका बोझ पड़ेगा.
