छत्तीसगढ़

Jimi Kanda Recipe: छत्तीसगढ़ी अंदाज में बनाएं जिमी कांदा की स्वादिष्ट सब्जी, जानें बनाने का आसान तरीका

Jimi kanda recipe: नवरात्रि के खास मौके पर घर में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ी अंदाज में जिमी कांदा की सब्जी बना सकते हैं. देसी मसालों और खट्टे दही से तैयार यह सब्जी अपने खास स्वाद के लिए पसंद की जाती है. इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च और सामान्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. जिमी कांदा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह धोकर मिट्टी और गंदगी साफ कर लें. इसके बाद जरूरत के अनुसार छोटे टुकड़ों में काट लें. जिमी कांदा काटते समय हाथों में खुजली हो सकती है, इसलिए हाथों में तेल लगाएं या दस्ताने पहनें. इसके बाद प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च और मसालों से ग्रेवी तैयार करें. इसमें खट्टा दही और तले हुए जिमी कांदा डालकर अच्छी तरह पकाएं. तैयार सब्जी को रोटी या चावल के साथ परोसें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *