बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा! अचानक बदला रथ का रूट, बिजली पोल से टकराया, सड़क किनारे खड़े लोगों पर गिरा खंभा
Bastar Dussehra Rath Accident: बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान अचानक रूट बदलने से रथ बिजली के पोल से जा टकराया. पोल गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए. गनीमत रही कि बिजली की चिंगारियों से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
