बिलासपुर के टॉप दुर्गा पूजा पंडाल, कहीं स्टेशनरी के सामान से सजावट तो कहीं नेपाल आपदा की थीम, देखें PHOTOS
Bilaspur Top Durga Puja Pandals: बिलासपुर में दुर्गा पंडाल अपनी अनोखी सजावट और भव्य प्रतिमाओं से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. तेलीपारा पुराने बस स्टैंड में मां दुर्गा को योगमाया के रूप में विराजित किया गया है. श्रीकृष्ण लीला पर आधारित यह प्रतिमा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. जूना बिलासपुर की शांति लॉज गली सहित शहर के कई पंडाल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
