मनेंद्रगढ़-केल्हारी बस हादसे के बाद परिवहन विभाग सख्त, 3 यात्री बसें जब्त और 4 पर चालानी कार्रवाई
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। यात्री बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों का पालन कराने के लिए विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू किया है. उड़नदस्ता दल द्वारा अलग-अलग यात्री बसों की जांच की जा रही है. इस दौरान अब तक 3 बसों को जब्त किया गया है, जबकि 4 बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है.
