छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 ट्रैक्टर और 2 हाईवा समेत 7 वाहन जब्त

दंतेवाड़ा जिला प्रशासन को अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. इसी के तहत माइनिंग विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर और दो हाईवा को पकड़ा. ये वाहन कथित तौर पर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे थे.कार्रवाई के दौरान सभी सात वाहनों को जब्त कर लिया गया. इसके बाद इन्हें कलेक्टर परिसर में लाकर खड़ा किया गया. प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *