Panchang

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026

मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में। मीन राशि में शनि और चंद्रमा का विष योग बना हुआ है। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा हैं। मतलब चंद्रमा शनि के नक्षत्र में हैं और गुरु की मीन राशि में शनि के साथ संयोग कर रहे हैं। जनमानस के लिए खराब समय। बहुत बचकर पार करना पड़ेगा। आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से। शरीर में हर्ट से संबंधित परेशानी यह संयोग देता है और अत्यधिक गैस बनना, एसिडिटी की प्रॉब्लम बहुत ज्यादा बढ़ जाना आदि।
आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज (24 अक्टूबर, 2026) का दिन

मेष राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और पार्टनरशिप में प्रॉब्लम हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना और नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। थोड़ा सा यात्रा कष्टप्रद होगा लेकिन लाभप्रद होगा। थोड़ा बचकर पार करना होगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी और व्यापार लगभग सही रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, लेकिन बहुत परेशानी रहेगी। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन ठीक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, मान-हानि की स्थिति बन सकती है। यात्रा कष्टप्रद होगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:

चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान से दूरी बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम में हैं, उनको भी थोड़ा सा असमंजस की स्थिति आएगी। जो लोग विवाहित हैं, उनको भी दांपत्य में थोड़ा-सा असमंजस की स्थिति आएगी। लेकिन कुल मिलाकर सही रहेगा, कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

डिस्टर्बिंग टाइम है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां होंगी। शत्रु एक्टिव रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी, नतमस्तक होंगे वे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अच्छा समय रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

मन पर काबू रखिएगा। प्रेम में बड़ा तू-तू मैं-मैं हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

सीने में विकार संभव है। गृह कलह के बड़े संकेत हैं, भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी अभी टलेगी। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, अपनों का साथ होगा। नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

धन हानि के संकेत हैं, अभी निवेश मत करिएगा। जुबान पर काबू रखिएगा, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान भी मध्यम है। सीने में विकार संभव है। कार्डिएक प्रॉब्लम (हृदय संबंधी समस्या) हो सकती है, अगर निरतंरता है या हिस्ट्री है तो ध्यान रखिएगा। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *